दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। चोरी और ठगी की दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। एक ओर जहां कर्मचारी पर ही सराफा व्यापारी को लाखों का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है, वहीं दूसरी ओर बैंक के अंदर एक वृद्ध से 98 हजार रुपये ठग लिए गए।
कर्मचारी पर नकदी और जेवरात चोरी का आरोप
पाटन थाना क्षेत्र में एक सराफा व्यापारी को उसके ही कर्मचारी ने बड़ा चूना लगा दिया। व्यापारी अमित सोनू उर्फ गोलू के अनुसार उनके बैग में रखे लगभग 1.80 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात गायब हो गए।
बताया जा रहा है कि व्यापारी अपने कर्मचारी सुमित यादव को साथ लेकर कारोबार के सिलसिले में शहर आया था। लौटने पर बैग से रकम और आभूषण गायब मिले। पूछताछ करने पर कर्मचारी चोरी से इनकार करता रहा, जिसके बाद व्यापारी ने पाटन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सुमित यादव के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैंक में दिनदहाड़े ठगी, 98 हजार लेकर फरार
दूसरी घटना सुहागी स्थित एक बैंक में हुई, जहां जालसाजों ने एक वृद्ध को निशाना बनाकर 98 हजार रुपये ठग लिए। अधारताल थाना क्षेत्र के दत्तराम केवट बैंक से नकदी निकालकर अंदर ही बैठे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनसे बातचीत में उलझ गए और बेहद सफाई से उनके हाथ की असली नोटों की गड्डी नकली गड्डी से बदल दी। जब तक वृद्ध कुछ समझ पाते, आरोपी बैंक से बाहर निकलकर फरार हो चुके थे।
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं, जिनमें दोनों संदिग्ध वृद्ध से बात करते और नोट बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। आसपास के कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपियों के भागने का रास्ता पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि हुलिए के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags
jabalpur