Jabalpur News: ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल—बेटा सुरक्षित

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। तिलसानी तिराहा पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति को मामूली चोटें आईं और 10 वर्षीय बेटा सुरक्षित बच गया। 

पुलिस के अनुसार अजय काछी (35) अपनी पत्नी प्रियंका काछी और बेटे हिमांशु के साथ बाइक क्रमांक MP20-ZA-7993 से ग्राम पड़वार लौट रहे थे। वे कुण्डम की ओर से बरेला की तरफ जा रहे थे। 

 पीछे से मारी टक्कर, पहिए के नीचे आई महिला

तिलसानी तिराहा पहुंचते ही पीछे से आ रहे मालवाहक ट्रक क्रमांक MP20-GA-4165 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद प्रियंका सड़क पर गिर गईं और ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

चालक हिरासत में, जांच शुरू

हादसे में अजय काछी को हल्की चोटें आईं, जबकि उनका बेटा हिमांशु सुरक्षित है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक तथा चालक को हिरासत में ले लिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post