Jabalpur News: समय से पहले बढ़ी गर्मी, नवरात्र में मिल सकती है राहत; पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में 3–4 डिग्री गिरावट की संभावना

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मार्च महीने में ही तेज गर्मी पड़ने से आमजन आने वाले दिनों में भीषण गर्मी को लेकर चिंतित हैं। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने चैत्र नवरात्र के दौरान गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई है। 

कल से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञान विभाग भोपाल केंद्र के अनुसार 18 मार्च से प्रभावी हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। 

बादलों से कम होगी तपिश

बादलों की आवाजाही के कारण सूर्य की सीधी किरणें जमीन तक कम पहुंचेंगी, जिससे दिन के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। 

तापमान सामान्य से अधिक दर्ज

स्थानीय मौसम वेधशाला के अनुसार आज सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं कल शाम अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री ज्यादा है।

पिछले वर्ष से तुलना

पिछले वर्ष इसी दिन शहर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post