दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र के चूल्हा गोलाई स्थित अडवेंचर पार्क फनिंगो क्लब में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे पार्क परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के करीब 5 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बरगी थाना और तिलवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रशासन और दमकल की टीम मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि फनिंगो क्लब में विभिन्न एडवेंचर और मनोरंजन गतिविधियां आयोजित होती थीं, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे।
आग की भयावहता को देखते हुए जनहानि की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दमकल की टीम लगातार आग बुझाने में जुटी है। आसपास के क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है और स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
👉 खबर लगातार अपडेट की जारी रही है …
