दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) कटनी। कटनी जिले के ग्राम भगनवारा बड़वारा में पुलिस ने अवैध शराब बेचने पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जबलपुर निवासी अतुल मेहरा (26 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, होली पर्व को देखते हुए आरोपी भारी मात्रा में शराब लेकर कटनी पहुंचा था। उसने सड़क किनारे एक मकान के पीछे बने बाथरुम में शराब की पेटियां स्टॉक कर रखी थीं और त्योहार के दौरान बेचने की तैयारी कर रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बाथरुम में शराब छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वहां से बड़ी मात्रा में शराब जब्त कर ली।
बरामद शराब की कीमत करीब 75 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags
madhya pradesh
