दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मदन महल थाना अंतर्गत गुलौआ चौक में आज मंगलवार सुबह महज 20 रुपए के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक युवक ने अपने ही रिश्तेदार पर चाकू से हमला कर दिया। होलिका दहन के बाद सुबह-सुबह हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन काफी देर तक थाना सीमा विवाद को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। लंबी कवायद के बाद अंततः मदन महल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।
मदन महल थाना प्रभारी के अनुसार, मंगलवार सुबह गुलौआ चौक पर प्रवीण केवट नामक युवक पर चाकू से हमला किया गया। घायल प्रवीण केवट अधारताल का निवासी बताया जा रहा है, जो होली के मौके पर अपने रिश्तेदार के यहां गुलौआ आया हुआ था।
इसी दौरान मदन महल निवासी लकी पटेल (लकी केवट) से उसका पैसों को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे प्रवीण घायल हो गया।
घायल प्रवीण केवट ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुबह उसके पास आया और नाश्ता करने के लिए 20 रुपए मांगने लगा। जब उसने पैसे देने से मना किया, तो आरोपी ने गुस्से में चाकू निकालकर हमला कर दिया।
घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के घर पर पुलिस टीम भेजी गई थी, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags
jabalpur