Jabalpur News: जन्मदिन में जा रहे किशोरों पर चाकू से हमला, एक घायल; गोहलपुर थाने में मामला दर्ज

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में जन्मदिन समारोह में जा रहे तीन किशोरों पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने चाकू से वार कर एक किशोर को घायल कर दिया और मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गए। 

पुलिस के अनुसार कुदवारी गोहलपुर निवासी दिव्यांश केवट (16) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती शाम लगभग 7:30 बजे वह अपने साथी कृष्णा बर्मन और दीपक साहू के साथ पंकज का जन्मदिन मनाने के लिए अमखेरा रोड स्थित गुप्ता मोहल्ला, पानी की टंकी के पास पंकज के घर जा रहा था।

जब तीनों पंकज के घर के पास पहुंचे, तभी परिचित संजय चौधरी और रंजीत चौधरी वहां आ गए। दोनों ने पुरानी रंजिश को लेकर पैसे की मांग की और कहा कि पैसे नहीं दिए तो तीनों को चाकू मार देंगे। जब किशोरों ने पैसे देने से मना किया तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि संजय चौधरी ने चाकू से हमला कर कृष्णा बर्मन की कमर में चोट पहुंचा दी। इस दौरान दीपक साहू बीच-बचाव करते समय गिर गया। शोर सुनकर पंकज भी घर के बाहर आ गया, तब दोनों आरोपियों ने कृष्णा की मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

घायल कृष्णा बर्मन को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 296(बी), 115(2), 119(1), 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post