Jabalpur News: लार्डगंज क्षेत्र में चले चाकू, रंगदारी न देना युवक को पड़ा भारी; वार कर आरोपी फरार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।  पुलिस के अनुसार भूलन बस्ती निवासी रोहन कोल (19 वर्ष) ने थाना लार्डगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह मोहल्ले में मिक्सर प्लांट के पास खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले का ही ध्रुव कोल वहां पहुंचा और उससे शराब पीने के लिए 500 रुपए मांगने लगा। रोहन ने पैसे देने से मना कर दिया, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक पैसे नहीं देने पर आरोपी ध्रुव कोल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। 

इसके बाद उसने चाकू निकालकर रोहन पर हमला कर दिया और उसकी पीठ में वार कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 296(ए), 115(2), 118(1), 119(1), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post