Jabalpur News: 26 दिन बाद मिली नाबालिग, फेसबुक दोस्ती बनी अपहरण की वजह

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर से 26 दिन पहले लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी युवक सौरभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने कथित रूप से किशोरी का अपहरण कर उसे अपने साथ बंधक बनाकर रखा था।

तेंदूखेड़ा से मिली किशोरी

पनागर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को तेंदूखेड़ा के एक गांव से दस्तयाब किया। गुरुवार को पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और किशोरी को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

जांच में सामने आया है कि करीब 6 महीने पहले आरोपी सौरभ ठाकुर की किशोरी से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच चैटिंग और फोन पर बातचीत शुरू हो गई। आरोपी कई बार पनागर आकर किशोरी से मिल भी चुका था।

22 फरवरी को अचानक हुई थी गायब

पनागर क्षेत्र की रहने वाली किशोरी 22 फरवरी को अचानक लापता हो गई थी।
परिजनों ने काफी तलाश के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

मोबाइल जांच से खुला राज

पुलिस ने जब किशोरी के मोबाइल की जांच की, तो सौरभ नाम के युवक से लगातार संपर्क का पता चला। इसी सुराग के आधार पर टीम तेंदूखेड़ा पहुंची और किशोरी को बरामद कर लिया।

आरोपी गिरफ्तार

पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। वहीं, किशोरी पूरी तरह सुरक्षित है और उसे परिवार को सौंप दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post