Jabalpur News: रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध भंडारण की सूचना देने वालों को दिया जायेगा पुरस्कार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब ऐसी गतिविधियों की सूचना देने वाले लोगों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

25 प्रतिशत तक मिलेगा इनाम

कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा के प्रभारी एवं एलपीजी नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र अहके के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति द्वारा दी गई सूचना सही पाई जाती है, तो उसे जप्त किए गए गैस सिलेंडरों की अनुमानित लागत का 25 प्रतिशत या अधिकतम 5 हजार रुपये तक की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।

लगातार चल रही है कार्रवाई

प्रशासन द्वारा जिले में रसोई गैस के दुरुपयोग, कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य आम जनता को भी इस मुहिम में सहभागी बनाना है।

सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गुप्त

संयुक्त कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि लोग बिना डर के आगे आ सकें। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की जानकारी इन नंबरों पर दी जा सकती है— 88780 38092 (एलपीजी नोडल अधिकारी) और 95843 19092 (कंट्रोल रूम) व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचना भेजी जा सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post