दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना डुमना रोड स्थित सुअरकोल चौक के पास की है, जहां हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खमरिया थाना को बीती रात भण्डारी अस्पताल से सूचना मिली कि आदित्य यादव (20 वर्ष), निवासी इंद्रानगर शक्ति भवन रोड रामपुर थाना गोरखपुर को सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटें आई थीं।
परिजन संदीप यादव द्वारा युवक को अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही खमरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी अन्य वाहन की भूमिका थी या नहीं।
Tags
jabalpur
