Jabalpur News: पैसे नहीं दिए तो मारा चाकू, तीन बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। संजीवनीनगर थाना क्षेत्र में लूटपाट की नीयत से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। तीन अज्ञात बदमाशों ने एक व्यापारी को रोककर पैसे मांगे और मना करने पर उस पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार वन विभाग ऑफिस के पास संजीवनीनगर निवासी 46 वर्षीय सोहनलाल साहनी गुरंदी में बिस्कुट की होलसेल दुकान चलाते हैं।

बीती रात करीब 9 बजे वे दुकान बंद कर अपनी एक्टिवा (MP 20 Y 8754) से घर लौट रहे थे। रात करीब 9:45 बजे लाल मैदान स्थित मारुति मार्बल के पास तीन युवक मोटरसाइकिल से आए। तीनों ने मुंह पर सफेद गमछा बांध रखा था। उन्होंने सोहनलाल को रोककर पूछा कि कहां जा रहे हो और फिर शराब पीने के लिए 2 हजार रुपए की मांग करने लगे।

रुपये देने से मना करने पर पीछे बैठे युवक ने चाकू से हमला कर उनके दाहिने पैर में चोट पहुंचा दी। घटना के बाद तीनों आरोपी मोटरसाइकिल मोड़कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों की उम्र करीब 20-25 वर्ष थी, हालांकि वह वाहन का नंबर नहीं देख पाए। संजीवनीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 119(1) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post