Jabalpur News: रानीताल फ्लाईओवर से युवक ने लगाई छलांग, अस्पताल में मौत — पहचान में जुटी पुलिस

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में रानीताल फ्लाईओवर से एक युवक के कूदने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और उसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। युवक की जेब से एक गाड़ी की चाबी भी बरामद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस संबंधित वाहन की तलाश कर रही है, ताकि मृतक की पहचान स्थापित की जा सके।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post