Jabalpur News: बेलबाग में किराना दुकान में लगी भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के बेलबाग क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना रात करीब 1:05 बजे कंट्रोल रूम को मिली, जिसके बाद तुरंत दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं।

आग अग्रवाल किराना दुकान में लगी थी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दुकान संचालक के अनुसार, वह रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात करीब 1 बजे उसे फोन पर दुकान में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचा।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग से हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post