दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर एक अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार अमित कुमार खरे उम्र 49 वर्ष निवासी अमखेरा पेट्रोल पंप के पास अधारताल पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह घर से पैदल टहलने निकले थे। जब वह अमखेरा पुरानी बस्ती स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचे, तभी मोहल्ले का आनंद कोरी शराब के नशे में मिला।
आरोपी ने उनसे शराब पीने के लिए एक हजार रुपये मांगे। अमित कुमार खरे ने रुपये देने से मना किया तो आनंद कोरी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ झूमाझपटी की और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। अधारताल थाना पुलिस ने आरोपी आनंद कोरी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 119(1) और 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Tags
jabalpur
