दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में 29 मार्च की रात हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोलीकांड के मुख्य आरोपी बाबू सिंधी को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है।
पुरानी रंजिश में युवक पर चलाई थी गोली
जानकारी के अनुसार 29 मार्च की रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच चुंगी चौकी और कांचघर चौक के बीच यश थराट नामक युवक पर फायरिंग की गई थी। वारदात को बाबू सिंधी और निखिल कंजा ने अंजाम दिया था। दोनों आरोपी छोटू चौबे गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। फायरिंग में यश थराट घायल हो गया था, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
घटना की सूचना मिलते ही घमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले थे, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच में सामने आया था कि यश थराट और बाबू सिंधी के बीच पिछले करीब एक साल से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था।
एनएसए की कार्रवाई की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक फरार चल रहे बाबू सिंधी को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी निखिल कंजा की तलाश अब भी जारी है। पुलिस अब बाबू सिंधी के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Tags
jabalpur