वृष राशि के लिए आज का दिन खास रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई पहचान मिल सकती है। ऑफिस में बॉस से हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन संयम से स्थिति संभल जाएगी। संतान की छोटी इच्छा पूरी करके खुशी मिलेगी। आप दिल से सबके लिए अच्छा सोचेंगे।
मिथुन राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि कोई आपको भटकाने की कोशिश कर सकता है। पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। घूमने के दौरान कोई उपयोगी जानकारी मिल सकती है। धैर्य बनाए रखना आज बहुत जरूरी है और रिश्तों में मिठास लाने का मौका मिलेगा।
कर्क राशि के लिए आज खुशियों और जिम्मेदारियों का संतुलन रहेगा। परिवार में शादी की खबर से माहौल खुशनुमा होगा। कर्ज चुकाने का रास्ता मिल सकता है। खुद के लिए खरीदारी का मन करेगा, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें। भाग्य साथ देगा और आमदनी बढ़ने के संकेत हैं।
सिंह राशि वालों का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। जल्दबाजी और बेचैनी से बचना जरूरी है। माताजी की सलाह सही दिशा दिखाएगी। अधूरे काम पूरे करने का मौका मिलेगा। घर में मेहमान आने से खुशियां बढ़ेंगी और पुरानी गलती से सीख मिलेगी।
कन्या राशि के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आप खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। वादा सोच-समझकर करें। संतान से खुशी मिलेगी और करियर में प्रगति के संकेत हैं।
तुला राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातें परेशान कर सकती हैं। पिताजी की बात बुरी लग सकती है और सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। जीवनसाथी बाहर जा सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी।
वृश्चिक राशि के लिए आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। किसी सहकर्मी की बात परेशान कर सकती है, लेकिन आपका धैर्य आपको मजबूत बनाएगा। संतान से खुशखबरी मिलेगी। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और प्रॉपर्टी से जुड़ा अच्छा अवसर मिल सकता है।
धनु राशि वालों के जीवन में सुविधाएं बढ़ेंगी। पिताजी नाराज़ हो सकते हैं, लेकिन स्थिति संभल जाएगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा, फिर भी लाभ मिलेगा। नए आइडिया फायदा देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने फैसले खुद लेने चाहिए।
मकर राशि के लिए दिन शांत रहेगा। शब्दों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। दूसरों के मामलों में दखल न दें। पिताजी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन भाई-बहनों का साथ मिलेगा। सिंगल लोगों को भावनाओं में बहने से बचना चाहिए। पुरानी गलतियों से सीख लें।
कुंभ राशि वालों को आज बिजनेस में सावधानी बरतनी होगी। छोटी गलती बड़ा नुकसान कर सकती है। पार्टनरशिप में धोखे की संभावना है। सेहत को लेकर जांच करानी पड़ सकती है। यात्रा से पहले माताजी की सलाह लें।
मीन राशि के लिए आज उत्साह भरा दिन रहेगा। कुछ नया करने की इच्छा होगी, लेकिन जल्दबाजी से बचें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और प्रॉपर्टी खरीदने का मौका मिल सकता है। आसपास के लोगों की सलाह फायदेमंद साबित होगी।
