Jabalpur News: झूठी शादी रचाकर करता रहा शोषण, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, अब साथ रखने से किया इनकार; एसपी ऑफिस पहुंची युवती

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म ब्लैकमेलिंग और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि MBA की पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान प्रकल्प अहिरवार नाम के युवक से हुई थी।  दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्रेम में बदल गया।  आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और युवती की बिना जानकारी के निजी तस्वीरें भी ले लीं।

युवती का आरोप है कि उन्हीं तस्वीरों के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल किया गया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। जब उसने शिकायत करने की बात कही, तो युवक ने एक झूठी शादी रचा ली, लेकिन उसे अपने घर नहीं ले गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद युवक ने उसका गर्भपात करा दिया।


करीब साढ़े तीन साल तक चले इस रिश्ते के बाद अब युवक ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है। पीड़िता का कहना है कि थाने में शिकायत के बावजूद मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया गया। अब उसने एसपी ऑफिस पहुंचकर उचित धाराओं में केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post