Jabalpur News: 13 साल की मासूम से सगे चाचा ने एक साल तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
शहर के हनुमानताल थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 26 वर्षीय कलयुगी चाचा ने अपनी ही 13 साल की मासूम भतीजी को हवस का शिकार बनाया। पिछले एक साल से डरा-धमकाकर मासूम का शोषण कर रहे आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों के भीतर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। माँ अपनी अन्य बेटियों के साथ अलग रहती है, जबकि पीड़िता अपनी 55 वर्षीय बुजुर्ग दादी के साथ रह रही थी। दादी जब काम पर बाहर जाती थीं, तब घर में बच्ची को अकेला पाकर आरोपी चाचा विशाल उसका भरोसा जीतकर गलत हरकतें करता था।
मार्च 2025 से शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर

जांच में यह दर्दनाक खुलासा हुआ कि शोषण का यह सिलसिला मार्च 2025 से चल रहा था। पहली बार विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची को डरा-धमकाकर चुप करा दिया। इसके बाद वह लगातार मौके का फायदा उठाता रहा। मासूम ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि उसे शुरुआत में समझ ही नहीं आया कि उसके साथ क्या हो रहा है, लेकिन धीरे-धीरे चाचा की हरकतें हिंसक और डरावनी होती गईं।

हिम्मत जुटाकर जब पीड़िता थाने पहुँची और शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि पुलिस की गिरफ्त में होने के बावजूद आरोपी के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने जेल से छूटने के बाद बच्ची को 'देख लेने' की धमकी तक दे डाली।

हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post