दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के लॉर्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ा फाटक इलाके में रविवार को बदमाशों ने एक दुकानदार को अपना निशाना बनाया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने न केवल दुकानदार पर हमला किया, बल्कि उसकी आँखों में मिर्च पाउडर डालकर दुकान के गल्ले में रखी नकदी लूटकर फरार हो गए।
घायल दुकानदार संयम जैन ने पुलिस को बताया कि इस पूरी वारदात की जड़ शनिवार को हुआ एक मामूली विवाद है। दरअसल, शनिवार को पड़ोसी छोटू सेन से सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल फैलाने को लेकर संयम की कहासुनी हुई थी। उस वक्त मामला शांत हो गया था, लेकिन आरोपी छोटू ने इसे रंजिश बना लिया।
रविवार को जब संयम अपनी दुकान पर थे, तभी आरोपी छोटू सेन अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर वहां पहुंचा। योजनाबद्ध तरीके से बदमाशों ने सबसे पहले दुकानदार की आँखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया ताकि वह कुछ देख न सके। इसके बाद आरोपियों ने लाठी से हमला कर संयम को घायल कर दिया। जैसे ही दुकानदार बेबस हुआ, बदमाश गल्ले में रखी नकदी लूटकर मौके से रफूचक्कर हो गए।
घटना के बाद खून से लथपथ हालत में दुकानदार ने लॉर्डगंज थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि बदमाशों के भागने के रूट का पता चल सके।
दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले गढ़ा फाटक इलाके में इस तरह मिर्च पाउडर झोंककर लूट की वारदात ने स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Tags
jabalpur

.jpeg)