दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा जारी सूची में प्रदेशभर के युवा नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
 |
| योगेन्द्र सिंह ठाकुर |
नई कार्यकारिणी में जबलपुर के दो युवा नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। जबलपुर के योगेन्द्र सिंह ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जय रोहाणी को नीति एवं शोध प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 |
| जय रोहाणी |
घोषित सूची में कटनी के मृदुल मिश्रा, धार के जय सूर्या, उज्जैन ग्रामीण के अनिल वर्मा, राजगढ़ के पवन शर्मा, इंदौर के विवेक शर्मा और भिंड के विश्वप्रताप सिंह को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं डिंडौरी के राकेश परस्ते और रतलाम के विप्लव जैन को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।
देखे सूची