Jabalpur News: एक्टिवा सहित तालाब में गिरी महिला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हनुमानताल क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक महिला अपनी एक्टिवा सहित तालाब में गिर गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

महिला ने परिजनों को फोन पर बताया कि वह पूजा सामग्री विसर्जित करने तालाब पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह एक्टिवा समेत सीधे तालाब में जा गिरी। हादसे में महिला को नाक और मुंह पर चोटें आईं और उसे चक्कर आने लगे।

घटनास्थल से गुजर रहे पुलिस आरक्षक और स्थानीय लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए महिला को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही, उसकी एक्टिवा को भी पानी से बाहर निकाल लिया गया।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बचाव कार्य साफ नजर आ रहा है। सूचना मिलते ही महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post