दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। अपराध नियंत्रण और 1 आरोपियों की धरपकड़11 के के चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी मदन महल को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।
जीआरपी के अनुसार अपराध क्रमांक 252/26, धारा 305(सी) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में प्राप्त कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर आरोपी विपिन कुमार बढ़ई (26 वर्ष) निवासी ग्राम मोहन टोला, पोस्ट विजयराघवगढ़, थाना कैमोर, जिला कटनी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
पूछताछ के दौरान विपिन कुमार बढ़ई ने पुलिस को बताया कि उसने यह मोबाइल कटनी निवासी रवि तिवारी उर्फ राका से एक हजार रुपये में खरीदा था। मामले में मुख्य आरोपी रवि तिवारी उर्फ राका पिता रामकुमार तिवारी (33 वर्ष) की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। तलाशी अभियान के दौरान उसे मदन महल रेलवे स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अन्य अपराधों में भी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने बताया कि करीब चार माह पूर्व इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल फोन चोरी किया था। पुलिस आरोपी से अन्य चोरी और आपराधिक मामलों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है, जिससे और खुलासे होने की संभावना है।
Tags
jabalpur
