वृष राशि के लिए दिन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने वाला रहेगा। किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में सम्मान मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्याओं में राहत मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें।
मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शुभ है। शिक्षा और करियर से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और पुराने कर्ज चुकाने का प्रयास करें। जीवनसाथी की ओर से सुखद सरप्राइज मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।
कर्क राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी विवाद से दूर रहना आपके हित में होगा। नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा संभव है। खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने से खुशी होगी। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।के
सिंह राशि के जातकों को सफलता पाने के लिए धैर्य और मेहनत का सहारा लेना होगा। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन आपकी लगन आपको आगे बढ़ाएगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। संपत्ति से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं।
कन्या राशि वालों के लिए दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। किसी कानूनी मामले को लेकर चिंता बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर वरिष्ठों की सलाह को महत्व दें। परिवार के मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि के जातकों को पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। परिवार में विवाह संबंधी चर्चा या चिंता बनी रह सकती है। कामों को समय पर पूरा करने की आदत लाभ देगी। निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं। संतान के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय संभव है।
वृश्चिक राशि के लिए दिन जिम्मेदारियों पर ध्यान देने का संकेत दे रहा है। व्यापारिक यात्रा के योग हैं। किसी को धन उधार देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखें। पारिवारिक समस्याओं को आपसी बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें।
धनु राशि के जातकों के लिए सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला दिन रहेगा। नए लोगों से संपर्क लाभदायक साबित होंगे। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन संयम से स्थिति संभल जाएगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
मकर राशि वालों को आज आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। व्यवसाय में बदलाव करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। विदेश से जुड़े कार्यों में शुभ समाचार मिल सकता है। खरीदारी और जीवनशैली में बदलाव की योजना बनेगी। सेवा और दान-पुण्य के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में छोटी गलती से परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और किसी सदस्य के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है।
मीन राशि के लोगों को अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के अच्छे संकेत हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।
