भरत तिवारी एनकाउंटर मामला : सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, हाईकोर्ट जाने की सलाह; मां बोली- सम्राट और उनकी पुलिस पर भरोसा नहीं

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) भोजपुर। पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी की मंगलवार को तेरहवीं पर उनके गांव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। श्राद्ध भोज के लिए करीब 25 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है, जबकि अतिरिक्त राशन भी रखा गया है। गांव और आसपास के क्षेत्रों में टेंट, पंखे, कूलर और ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई।

भरत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा कि उन्हें सरकार और पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है तथा दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, छोटे भाई चंदन तिवारी ने कहा कि परिवार को न्यायपालिका पर विश्वास है और यदि सरकार स्मारक नहीं बनाएगी तो गांववाले स्वयं भरत का स्मारक बनाएंगे।

तेरहवीं के दौरान एनकाउंटर स्थल पर लोगों ने न्याय की मांग को लेकर नारे लगाए। कई सामाजिक संगठनों और समर्थकों ने भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी तथा दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग दोहराई।

इस बीच, मामले में दायर याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को संबंधित हाईकोर्ट जाने की सलाह दी है। वहीं, परिवार और समर्थकों ने न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post