दैनिक सांध्य बन्ध जबलपुर। गोहलपुर थाना पहुंचकर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने सोशल मीडिया पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और सामग्री प्रसारित किए जाने के विरोध में शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं ने पुलिस से संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर प्रसारित एक पॉडकास्ट में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और कार्टून भी दिखाए गए, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
महिलाओं के अनुसार यह सामग्री 'न्यूज वॉच इंडिया' के सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट और उसके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रसारित 'नाजिया इलाही खान पॉडकास्ट' में दिखाई गई। उनका कहना है कि वीडियो में प्रयुक्त कथन और दृश्य धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने, समाज में वैमनस्य फैलाने तथा सार्वजनिक शांति भंग करने की आशंका पैदा करते हैं।
शिकायत में कथित वक्ता नाजिया इलाही खान के साथ-साथ शो के एंकर, 'न्यूज वॉच इंडिया' के मालिक, निर्माता, संपादक और प्रकाशक को भी जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
प्रमुख शिकायतकर्ता रशीदा तबस्सुम ने आवेदन में कहा कि इस प्रकार की सामग्री से समाज में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
फिलहाल गोहलपुर पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags
jabalpur