इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; विराट-रोहित को मिली जगह

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा भी टीम का हिस्सा हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली यह वनडे श्रृंखला भारत की 2027 वनडे विश्व कप तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दौरे के दौरान भारतीय टीम पांच टी-20 और तीन वनडे मुकाबले खेलेगी। टी-20 टीम की घोषणा पहले ही की जा चुकी है, जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है।

शतक के बावजूद जायसवाल को नहीं मिली जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड दौरे की वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है। जायसवाल को अफगानिस्तान सीरीज में चोटिल विराट कोहली के स्थान पर मौका मिला था, जहां उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।

वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड टी-20 सीरीज से बाहर

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों दौरों के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन फिलहाल वे बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं। इंग्लैंड सीरीज में उनकी उपलब्धता फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

Post a Comment

Previous Post Next Post