दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गढ़ा धनवंतरी नगर पुरवा रोड स्थित एक कबाड़खाने में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आग की लपटें इतनी तेज है कि दूर-दूर तक धुआं ही धुआं नजर आ रहा है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग के 5 से 6 वाहन मौके पर पहुंचे गयी है और आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी है।
घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, वहीं पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को दूर रहने की अपील की है।
घटना के बाद क्षेत्र में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि जिस कबाड़खाने में आग लगी, वह कथित रूप से अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा था। रहवासी क्षेत्र के बीच इतने बड़े कबाड़खाने के संचालन को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि कबाड़खाना बिना वैध अनुमति के चल रहा था, तो उसे संचालित करने की अनुमति किसने दी और संबंधित विभागों द्वारा इसकी निगरानी क्यों नहीं की गई।
स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
फिलहाल आग लगने के कारणों और कबाड़खाने की वैधता को लेकर जांच की मांग जोर पकड़ रही है।
Tags
jabalpur
