Jabalpur News: इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी ने घोषित किया इनाम, सूचना देने वालों को मिलेगा नकद पुरस्कार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जिले में विभिन्न गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने इनाम की घोषणा की है।

रांझी थाना के अपराध क्रमांक 408/26 में धारा 296 बी, 3, 5 बीएनएस एवं 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत फरार आरोपी प्रवीण रजक, पवन रजक तथा देवू अन्ना उर्फ देवा स्वामी पर पुलिस ने प्रत्येक के लिए 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। तीनों आरोपी रांझी क्षेत्र के पुराने शोभापुर के निवासी हैं।

इसी प्रकार रांझी थाना के अपराध क्रमांक 145/26 में धारा 296 बी, 232(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत फरार प्रवीण रजक, सौरभ उर्फ शांटू यादव एवं अनिल सोनी पर प्रत्येक के लिए 3-3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

रांझी थाना के ही अपराध क्रमांक 188/26 में धारा 296, 115(2), 118(1), 118(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत फरार प्रवीण रजक एवं सौरभ उर्फ शांटू यादव पर भी 3-3 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।

ग्वारीघाट थाना के अपराध क्रमांक 155/26 में धारा 69 बीएनएस के तहत फरार आरोपी मोहिसन इकबाल सैयद निवासी जिला नासिक, महाराष्ट्र की गिरफ्तारी पर 4 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है।

वहीं गोरखपुर थाना के अपराध क्रमांक 348/26 में धारा 108, 64(1), 78(2), 332 बीएनएस के तहत फरार आरोपी विनोद विश्वकर्मा निवासी रामपुर रीवा कॉलोनी, जबलपुर की गिरफ्तारी पर भी 4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि फरार आरोपियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा नियमानुसार पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post