MP News: इंदौर नगर निगम का सहायक प्रभारी सिटी फॉरेस्ट निलंबित, लकड़ी बेचने के वायरल VIDEO के बाद कार्रवाई

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) इंदौर। इंदौर नगर निगम के सहायक प्रभारी सिटी फॉरेस्ट मितुल सोनी (मूल पद – स्वच्छता निरीक्षक) को नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सिटी फॉरेस्ट की सरकारी लकड़ी बेचने के मामले में वायरल हुए वीडियो और प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार में संलिप्तता पाए जाने के बाद की गई है।

नगर निगम के अनुसार, मितुल सोनी पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए निगम के अधिपत्य की लकड़ी बेचने और इससे निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उनकी कथित संलिप्तता सामने आने के बाद मामले को गंभीर कदाचार माना गया।

नगर निगम आयुक्त ने निलंबन के साथ-साथ पूरे मामले की विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया यह कृत्य मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के विपरीत है और निगम के हितों के खिलाफ है।

विभागीय जांच पूरी होने के बाद दोष सिद्ध होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post