वृष राशि : आज उत्साह और सकारात्मकता बनी रहेगी। परिवार की चिंताएं कम होंगी और व्यापारिक यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी।
मिथुन राशि : आज हर काम सावधानी से करें। परिवार में चल रहे मतभेद बातचीत से दूर हो सकते हैं। संतान से सुखद समाचार मिलने के योग हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और कार्यस्थल पर वरिष्ठों की सलाह को महत्व दें।
कर्क राशि : आज परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। जीवनसाथी को करियर में सफलता मिलने की संभावना है। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन सफलता भी मिलेगी।
सिंह राशि : आज आत्मविश्वास और साहस बढ़ा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। अनजान लोगों पर अधिक भरोसा न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में सफल रहेंगे।
कन्या राशि : आज भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, जो जल्द समाप्त हो जाएगी। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।
तुला राशि : आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। सरकारी कार्यों और लेन-देन में सावधानी बरतें। संतान के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। घर में किसी प्रिय अतिथि के आने से खुशी का माहौल रहेगा।
वृश्चिक राशि : आज महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में साझेदारी लाभदायक साबित हो सकती है। नई योजनाओं से सफलता मिलेगी और वाहन खरीदने का योग बन सकता है।
धनु राशि : आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और सरकारी कार्य पूरे होने की संभावना है। व्यापार में प्रगति होगी तथा संतान के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
मकर राशि : आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद को समझदारी से सुलझाएं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत का ध्यान रखें। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कुंभ राशि : आज सेवा और सहयोग की भावना बढ़ेगी। कार्यस्थल पर संयम से काम लें। घर में मेहमानों के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाएंगे।
मीन राशि : आज खर्चों पर नियंत्रण रखें और स्वास्थ्य का ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। संतान से खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में समझदारी से काम लें तथा सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी।
