मेष राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बन सकता है और लाइफस्टाइल पर खर्च की इच्छा होगी, लेकिन खर्च और बचत का संतुलन बनाए रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से अटके काम पूरे होंगे। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
वृष राशि: आज धैर्य और शांति ही आपकी ताकत बनेगी। बेवजह की उलझनों से बचने के लिए हर मामले में राय देने से बचें। यात्रा की योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। परिवार में तालमेल बनाए रखें, छोटी बात से विवाद बढ़ सकता है।
मिथुन राशि: जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी डाल सकता है। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है और सामाजिक पहचान मजबूत होगी। पुराने लेन-देन दोबारा सामने आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में दस्तावेजों की जांच के बाद ही भरोसा करें।
कर्क राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को करियर या नौकरी में तरक्की की अच्छी खबर मिल सकती है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें। मौज-मस्ती के चक्कर में जरूरी कामों को नजरअंदाज न करें।
सिंह राशि: पैसों को लेकर चिंता रह सकती है, इसलिए गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में शादी-ब्याह से जुड़ी खुशखबरी आ सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। गलत या शॉर्टकट रास्ते से बचें।
कन्या राशि: भागदौड़ और रुकावटों के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम के लिए समय निकालें। घर में मेहमानों के आने से रौनक रहेगी, लेकिन पुरानी बातों पर बहस से बचें। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
तुला राशि: आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। नए संपर्क बनेंगे, लेकिन हर किसी को अपना शुभचिंतक न समझें। उधार लेने से बचें। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। पिताजी की नाराजगी दूर करने के लिए उनकी बात समझें।
वृश्चिक राशि: आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत हैं और वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। कानूनी मामलों में सही सलाह से रास्ता साफ होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। यात्रा और ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष लाभदायक रहेगा।
धनु राशि: उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। पुराने दोस्त से मुलाकात और जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। घर के जरूरी कामों में लापरवाही न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई या करियर से जुड़े नए अवसर मिलेंगे।
मकर राशि: काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालेंगे। संतान की पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी होगा। दोस्त से अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
कुंभ राशि: राजनीति और सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उपलब्धियों भरा दिन है। जीवनसाथी करियर में नया कदम उठा सकते हैं। पारिवारिक बातचीत में शब्दों का चयन संभलकर करें। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
मीन राशि: काम की गति थोड़ी धीमी रह सकती है। जल्दबाजी में फैसले न लें और दिखावे में खर्च करने से बचें। पुरानी सेहत संबंधी समस्या दोबारा उभर सकती है। ऑफिस की जिम्मेदारी खुद संभालें और प्रॉपर्टी के कागजात अच्छी तरह जांच लें।
Tags
astrology
