MP Breaking News: दतिया उपचुनाव की मतगणना से एक रात पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती निष्कासित

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) दतिया। दतिया उपचुनाव की मतगणना से ठीक एक रात पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने राजेंद्र भारती पर चुनाव में भीतरघात (क्रॉस वोटिंग/पार्टी विरोधी गतिविधियों) का आरोप लगाया था। मतदान समाप्त होने के बाद से ही दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार जारी थी। इसी बीच कांग्रेस हाईकमान ने यह सख्त कार्रवाई की है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरिश चौधरी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की स्वीकृति के बाद पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।




Post a Comment

Previous Post Next Post