Jabalpur News: RMC प्लांट के पास चल रहा था जुआ, माढ़ोताल थाना पुलिस ने छापा मार कर 13 जुआड़ियों को रंगे हाथों पकड़ा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। माढ़ोताल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी माढ़ोताल वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि देर रात पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम रैगवा स्थित आर.एम.सी. प्लांट के पास बिजली के पोल के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपयों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर अचानक दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने सभी जुआड़ियों को चारों तरफ से घेरकर धर दबोचा।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम नीलेश रावत (चेरीताल), शिवकुमार कोष्टा (शांतिनगर), स्वराज कुशवाहा (कछियाना), राहुल सिंह राजपूत (करमेता), इरशाद खान (अमखेरा), सुमित सोंधिया (कछपुरा), अक्षय साहू (धनवंतरीनगर), कपिल पटेल (लटकारी का पड़ाव), रोहित सेन (उजारपुरवा), टिंकू उर्फ प्रहलाद पटेल (कछियाना), साहिल यादव (नया मोहल्ला), सुनील पाण्डे (दमोहनाका) और प्रदीप अहिरवार (पड़ाव) बताए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से और फड़ से कुल 8 हजार 480 रुपये नकद तथा ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी 13 आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post