MP News: ग्वालियर-सतना नगर निगम आयुक्त बदले, 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले; देखें सूची

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) भोपाल। मध्यप्रदेश में मोहन सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 32 IAS अधिकारियों और चार राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में 10 जिलों के जिला पंचायत CEO के साथ ग्वालियर और सतना नगर निगम के आयुक्तों को भी बदला गया है।

2018 बैच के अभिषेक चौधरी को जिला पंचायत धार के CEO पद से हटाकर नगर निगम ग्वालियर का आयुक्त बनाया गया है। वहीं ग्वालियर नगर निगम के मौजूदा आयुक्त संघ प्रिय को CEO जिला पंचायत सिंगरौली की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह 2019 बैच के डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को CEO जिला पंचायत खंडवा से नगर निगम सतना का आयुक्त बनाया गया है। उन्हें CEO स्मार्ट सिटी सतना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन जिलों के जिला पंचायत CEO बदले

- सागर: जगदीश कुमार गोमे
- सिंगरौली: संघ प्रिय
- देवास: नवीन कुमार धुर्वे
- सीधी: सौम्या आनंद
- बड़वानी: अर्पित गुप्ता
- बालाघाट: तनुश्री मीणा
- श्योपुर: कार्तिकेय जायसवाल
- टीकमगढ़: विशाल धाकड़
- खंडवा: ईश्वर्य वर्मा
- धार: अभिषेक चौधरी का तबादला नगर निगम ग्वालियर आयुक्त के पद पर किया गया है।

2016 और 2018 बैच के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

2016 बैच की संजना जैन को अपर कलेक्टर मैहर से उप सचिव, जल संसाधन विभाग बनाया गया है। वहीं जगदीश कुमार गोमे को CEO जिला पंचायत सिंगरौली से CEO जिला पंचायत सागर भेजा गया है। 2018 बैच के अक्षय कुमार तेजपाल को CEO जिला पंचायत दतिया से अपर आयुक्त, नगर निगम भोपाल बनाया गया है। ज्योति शर्मा को उप सचिव और अंजली जोसेफ जोनाथन को उप सचिव, लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

2019 से 2021 बैच में भी फेरबदल

2019 बैच की काजल जावला को CEO जिला पंचायत बड़वानी से अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल भेजा गया है। अनिल कुमार डामोर को अपर कलेक्टर विदिशा से उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग बनाया गया है।

2020 बैच के अभिषेक सराफ को CEO जिला पंचायत बालाघाट से अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल भेजा गया है। वहीं विवेक के.डी. को CEO जिला पंचायत सागर से CEO, जबलपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया है। 2021 बैच की सौम्या आनंद को CEO जिला पंचायत सीधी की जिम्मेदारी दी गई है।

2022 बैच के अधिकारियों की भी नई पदस्थापना

2022 बैच के ईश्वर्य वर्मा को CEO जिला पंचायत खंडवा, कार्तिकेय जायसवाल को CEO जिला पंचायत श्योपुर और विशाल धाकड़ को CEO जिला पंचायत टीकमगढ़ बनाया गया है। आशीष को अपर आयुक्त, नगर निगम इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है। सोनाली देव को SDM बिछिया से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है।

वहीं अर्पित गुप्ता को SDM बैहर से CEO जिला पंचायत बड़वानी और तनुश्री मीणा को SDM पेटलावद से CEO जिला पंचायत बालाघाट बनाया गया है।

2024 बैच के 9 सहायक कलेक्टर बने SDM

2024 बैच के नौ सहायक कलेक्टरों को SDM की जिम्मेदारी सौंपी गई है—

- आशीष कुमार: बीना, सागर
- अनिकेत शांडिल्य: बैहर, बालाघाट
- आकाश अग्रवाल: मझौली, सीधी
- पाटिल आशीष अशोक: कुक्षी, धार
- सुशील श्रीकृष्ण श्रीराम: देवसर, सिंगरौली
- कुलदीप पटेल: बिछिया, मंडला
- जमादार फरहान इरफान: शाहपुरा, डिंडोरी
- ठाकुर ऋत्विक विजय: बिजावर, छतरपुर
- नवकीरण कौर: उदयपुरा, रायसेन

श्रद्धा शुक्ला को अपर कलेक्टर खंडवा की जिम्मेदारी

2022 बैच की श्रद्धा शुक्ला को फिलहाल पदस्थापना की प्रतीक्षा में रखते हुए अपर कलेक्टर, जिला खंडवा के पद पर पदस्थ किया गया है।




Post a Comment

Previous Post Next Post