दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) भोपाल। बजरिया थाने में पदस्थ 58 वर्षीय सब इंस्पेक्टर (SI) राकेश मिश्रा की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, राकेश मिश्रा सुबह करीब 8 बजे उठे और नहाने के बाद कमरे में आकर बेड पर लेट गए। उनकी पत्नी उनके पास चाय रखकर कुछ देर के लिए बाहर गई थीं। वापस लौटने पर उन्होंने राकेश को बेहोश पाया। इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि राकेश मिश्रा पिछले करीब 10 वर्षों से हृदय संबंधी बीमारी का इलाज करा रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर स्टेशन बजरिया पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। मामले की जांच कर रही है।
Tags
madhya pradesh
