Jabalpur News: गाली देने का विरोध किया तो फेंके सुअरमार बम, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र के जगदंबा नगर महाराजपुर में घर के बाहर विस्फोटक पदार्थ फेंकने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है।  पुलिस के अनुसार गली नंबर-1, जगदंबा नगर महाराजपुर निवासी 18 वर्षीय शिवा रजक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि वह अपने घर में था। इसी दौरान घर के बाहर से गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखने पर पांच युवक उसका नाम लेकर गाली-गलौज करते हुए जाते दिखाई दिए। 

शिकायत के मुताबिक शिवा ने युवकों से गाली देने के संबंध में पूछा। इसी दौरान सागर यादव और शिवेंद्र ठाकुर उर्फ बूची ने उसके घर के बाहर दो सुअरमार बम फेंके। पुलिस के अनुसार बम घर की दीवार से टकराकर फट गए। इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। शिकायत में शिवेंद्र ठाकुर उर्फ बूची, सागर यादव, निहाल कोरी, आदि विश्वकर्मा और उदय पांडे के नाम बताए गए हैं। शिवा रजक की रिपोर्ट पर अधारताल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 125, 324(4), 351(2), 3(5) तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post