दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली 28 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने अपने सहकर्मी सुपरवाइजर पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी द्वारा दूसरी जगह सगाई किए जाने की जानकारी मिलने पर महिला ने ओमती थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार महिला का वर्ष 2023 में अपने पति से तलाक हो चुका है। इसके बाद वह एक निजी अस्पताल में काम करने लगी थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बिहार के वैशाली निवासी अविनाश राय से हुई, जो अस्पताल में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद नजदीकी बढ़ी।
महिला का आरोप है कि अविनाश ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे के चलते वह उसके करीब आई। शिकायत के मुताबिक आरोपी उसे शहर के अलग-अलग होटलों में ले गया, जहां उसने शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला के अनुसार, जुलाई 2025 में अविनाश का ट्रांसफर अहमदाबाद हो गया, लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा। महिला ने आरोप लगाया कि ट्रांसफर के बाद भी अविनाश कई बार जबलपुर आया और उसे सिविक सेंटर स्थित होटल सिद्धार्थ तथा रसल चौक स्थित होटल मारुति ले गया। यहां भी शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
शिकायत के अनुसार, कुछ समय से अविनाश ने महिला से बातचीत कम कर दी और उसका व्यवहार भी बदल गया। जून में महिला को जानकारी मिली कि अविनाश ने किसी दूसरी युवती से सगाई कर ली है और जल्द शादी करने वाला है।
इसके बाद महिला बिहार पहुंची और अविनाश से शादी करने की बात कही। आरोप है कि अविनाश ने शादी से इनकार कर दिया और महिला को वहां से जाने के लिए कहा।
इसके बाद शुक्रवार रात महिला जबलपुर वापस आई और ओमती थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा महिला के लगाए आरोपों, दोनों के बीच संपर्क और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags
jabalpur