दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्या ने तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर नगद इनाम घोषित किया है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने, उनकी गिरफ्तारी के संबंध में सूचना देने अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को निर्धारित राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। गोराबाजार थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 165/26 में विभिन्न धाराओं के तहत फरार आरोपी अब्दुल वाजिद पिता अब्दुल हमीद, उम्र 20 वर्ष, निवासी नई बस्ती, छोटी मस्जिद के पीछे, गोराबाजार पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध बीएनएस और पॉक्सो एक्ट सहित एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज है।
रांझी थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 533/26 में धारा 69 एवं 318(3) बीएनएस के तहत फरार आरोपी गौरव कश्यप पिता दिलीप कश्यप, उम्र 35 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती, झंडा चौक की गिरफ्तारी पर 4 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया है। गोरखपुर थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 436/26 में धारा 109(1), 332 बी और 127(2) बीएनएस के तहत फरार आरोपी मयूर चौरसिया पिता राजाराम चौरसिया, निवासी सिहोरा की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

Tags
jabalpur