Jabalpur News: बेलबाग पुलिस ने कंजड़ मोहल्ले में दी दबिश, जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। बेलबाग थाना पुलिस ने कंजड़ मोहल्ला स्थित नर्मदा मंदिर के पीछे गली में जुआ खेल रहे 9 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते और 7,520 रुपए नकद जब्त किए हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर के अनुसार, 24 सितंबर की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंजड़ मोहल्ले में नर्मदा मंदिर के पीछे कुछ लोग बिजली की रोशनी में ताश के पत्तों पर रुपए की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।

पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान सुमित बारी (38), बब्बू उर्फ सतीश सोनकर (35), सूजल जाट (22), चिक्की उर्फ विकास जाट (37), रूपेश जाट (51), अरविंद जाट (46), श्याम किशन जाट (50), बाल किशन जाट (43) और चेतन देशमुख (37) के रूप में हुई। पुलिस ने जुआरियों के पास और फड़ से ताश के पत्ते और 7,520 रुपए बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post