Jabalpur News: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 0.93 हेक्टेयर सरकारी जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
शहर में अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 78 महर्षि वाल्मीकि वार्ड के मौजा/ग्राम बिलपुरा में बुलडोजर चलाया। निगम की टीम ने खसरा नंबर 79 में काटी जा रही अवैध कॉलोनी के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम के अनुसार, खसरा नंबर 79 में 0.4700 हेक्टेयर क्षेत्र में कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। कॉलोनी सेल की जानकारी के मुताबिक, निर्माणकर्ता वीरपति जाट और बतेश डागर को निर्माण स्वीकृति के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद सक्षम अधिकारियों की स्वीकृति से कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने अनधिकृत कॉलोनी के निर्माण को हटाने के साथ ही पहुंच मार्ग में शामिल खसरा नंबर 78 की करीब 0.9300 हेक्टेयर शासकीय भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त कराया।

Post a Comment

Previous Post Next Post