MP News: भोपाल में पूर्व कांग्रेस पार्षद ने की आत्महत्या, बीमारी से थे परेशान

दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) भोपाल। भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से परेशान थे और पिछले करीब दो महीने से उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने अभी आत्महत्या की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को मुकेश गजभिए की पत्नी उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। अवधपुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post