Jabalpur News: 'बिजली का तार अलग करवा दो...' बस इतनी सी बात पर भड़के पार्षद के रिश्तेदार, युवक पर किया हमला; दो पर एफआईआर

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री वार्ड में बिजली के तार को लेकर विवाद हो गया। शिकायतकर्ता मोनू खान के अनुसार शनिवार रात करीब 11 से 11:15 बजे उसके घर के सामने बिजली का तार गिर गया था। बिजली विभाग के कर्मचारी तार सुधारने पहुंचे थे और तार जोड़ते समय वह घर से सट गया था।

शिकायत के मुताबिक, इस संबंध में मोनू के बड़े पापा शहीद सिद्दीकी ने क्षेत्रीय पार्षद के पति मतीन अंसारी से तार घर से अलग करवाने की बात कही। आरोप है कि इसी बात को लेकर मतीन अंसारी के रिश्तेदार आबिद अंसारी ने गाली-गलौज करते हुए मोनू के साथ हाथ-घूंसों से मारपीट की और पेट के दाहिने हिस्से में किसी नुकीली वस्तु से वार कर चोट पहुंचाई।

शिकायतकर्ता ने पार्षद समा परवीन पर भी गाली-गलौज करने और आबिद अंसारी व समा परवीन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296(b), 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post