दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने नगद इनाम की घोषणा की है। पुलिस द्वारा जारी उद्घोषणा के अनुसार, फरार आरोपी को गिरफ्तार करने वाले, उसकी गिरफ्तारी के संबंध में सूचना देने वाले अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को संबंधित आरोपी के नाम के सम्मुख निर्धारित राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में अपराध क्रमांक 363/26, धारा 69 बीएनएस के मामले में फरार आरोपी ईशान गुप्ता, पिता रामहेत गुप्ता, उम्र 22 वर्ष, निवासी सरकारी कुआं, घमापुर की गिरफ्तारी पर 4 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
इसी तरह गोरखपुर थाना क्षेत्र में अपराध क्रमांक 495/26, धारा 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के मामले में फरार आरोपी अरमान चौधरी, पिता भरत चौधरी, निवासी भोलानगर, गोहलपुर की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया है।
रांझी थाना क्षेत्र में अपराध क्रमांक 726/26 में धारा 119(1), 296(बी), 115(2), 324(4), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत फरार सत्यम कुशवाहा, पिता शिवकुमार कुशवाहा, उम्र 25 वर्ष, निवासी भूमियाना मोहल्ला, इंद्रानगर, रांझी और शनि साल्वे (मराठा), पिता राजू साल्वे, उम्र 24 वर्ष, निवासी बिलपुरा, इंद्रानगर की गिरफ्तारी पर प्रत्येक के लिए 2-2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
Tags
jabalpur
