दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जबलपुर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने, उनकी गिरफ्तारी के संबंध में सूचना देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को निर्धारित नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार लार्डगंज थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 517/26 में धारा 115(2), 308(5), 140(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत फरार आरोपी अनुराग उर्फ त्रिशी पिता राजेश चौधरी (20), निवासी शराब दुकान के पीछे, रद्दी चौकी और देवा पिता महेन्द्र सिंह ठाकुर (28), निवासी चंडी माता मंदिर, बधैया मोहल्ला, गोहलपुर की गिरफ्तारी पर प्रत्येक आरोपी के लिए 4-4 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
इसी तरह पनागर थाना के अपराध क्रमांक 690/26 में धारा 296(ए), 115(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत फरार आरोपी अमर गोटिया निवासी ग्राम भरदा पड़रिया, थाना पनागर की गिरफ्तारी पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने या उनके संबंध में विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को निर्धारित पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
Tags
jabalpur
