Jabalpur News: गणेश पंडाल में अश्लील गाने पर डांस का वीडियो वायरल, हिंदू धर्म सेना बोली—'कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे उग्र प्रदर्शन'; देखें वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गणेश पर्व के दौरान शहरभर में गणेश पंडालों और मंदिरों में भगवान गजानन की पूजा-अर्चना का दौर जारी है। इसी बीच गौर पुलिस चौकी के पास स्थित एक गणेश पंडाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में एक युवक के अश्लील गाने पर डांस करने का दावा किया जा रहा है।

मामले को लेकर हिंदू धर्म सेना ने आपत्ति जताई है। संगठन के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को ज्ञापन सौंपकर संबंधित गणेश समिति और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदू धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत ने आरोप लगाया कि धार्मिक आयोजन के दौरान इस तरह के अश्लील डांस से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post