दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। संस्कारधानी के घमापुर क्षेत्र में हाल ही में हुई बमबाजी की वारदातों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। घमापुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ दबिश देते हुए इस सनसनीखेज मामले के मुख्य आरोपी सोनू दहिया के साथ-साथ लंबे समय से फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों ऐश्वर्य नायर और अभिषेक चौहान को धर दबोचा।
घटनास्थल पर ले जाकर कराया गया क्राइम रीक्रिएशन
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घमापुर थाना पुलिस ने उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच उनके आपराधिक कारनामों के गढ़ यानी घटनास्थल पर ले गई। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालते हुए मौके पर क्राइम रीक्रिएशन (वारदात का पुनरुत्पादन) कराया, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना को किस प्रकार अंजाम दिया गया था। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए आवश्यक वीडियो भी रिकॉर्ड किए हैं।
7 गंभीर प्रकरण पहले से हैं दर्ज
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए इन तीनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। घमापुर थाने में ही इनके खिलाफ लगभग सात संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस रिमांड पर होगी पूछताछ, और भी खुलासों की उम्मीद
पुलिस अब तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान इनसे यह पूछताछ की जाएगी कि इस बमबाजी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल थे और इन्हें कहां से संरक्षण मिल रहा था। पुलिस का यह भी कहना है कि जांच के दायरे को और बढ़ाया जा रहा है। यदि जांच के दौरान आरोपियों की मदद करने वाले अन्य असामाजिक तत्वों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags
jabalpur