दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। खितौला थाना क्षेत्र के ग्राम दरौलीकला में घर में घुसकर लूटपाट करने और 55 वर्षीय मूक-बधिर महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन युवकों और उनकी एक महिला सहयोगी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले चोरी की योजना बनाई थी। घर में अकेली महिला के विरोध करने और अपनी पहचान उजागर होने के डर से उन्होंने उसके हाथ-पैर बांधकर मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट, चांदी की चेन, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की है।
घर में अकेली थी महिला, कमरे में मृत मिली
पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर 2026 को ग्राम दरौलीकला निवासी संजय राठौर ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करने गया था, जबकि उसके पिता रामदास काम के सिलसिले में ग्राम केवलारी गए थे। घर पर उसकी 55 वर्षीय मां लक्ष्मीबाई अकेली थीं, जो बचपन से ही मूक-बधिर थीं।
दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के संदीप बर्मन ने संजय को सूचना दी कि उसके घर से दो युवक निकलकर भागे हैं और उन्हें चोरी करने का संदेह है। सूचना मिलते ही संजय घर पहुंचा तो उसकी मां कमरे में गद्दे पर अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। उनके दोनों पैर रस्सी से बंधे थे, हाथ कपड़े से बांधे गए थे और मुंह में पीला गमछा बंधा हुआ था। उनके कनपटी और गाल पर चोट के निशान भी थे।
परिजन तत्काल उन्हें ऑटो से शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद लक्ष्मीबाई को मृत घोषित कर दिया। घर की तलाशी लेने पर सामान बिखरा मिला। महिला के गले से सोने का छह गुरियों वाला मंगलसूत्र और लॉकेट गायब था। इसके अलावा घर में रखी चांदी की चेन भी नहीं मिली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
एसपी के निर्देश पर गठित की गईं टीमें
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। आरोपियों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच और संबंधित थानों की संयुक्त टीमें गठित की गईं।
जांच के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि घटनास्थल के पास रहने वाले संदीप बर्मन ने दो युवकों को घर से निकलकर हिरन नदी की ओर भागते देखा था। प्रत्यक्षदर्शियों से मिले हुलिए और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की।
तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में पता चला कि स्लेटी रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल से तीन युवक करीब दोपहर 12:30 बजे ग्राम दरौलीकला पहुंचे थे और लगभग 1:30 बजे भाटादौन की ओर से गांव से बाहर निकले थे। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने कटनी जिले के कैमोर थाना क्षेत्र के ग्राम नन्हवारा कला में दबिश देकर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।
रिश्तेदार महिला ने दिखाया था घर
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि संदीप बर्मन पिता कमलेश बर्मन ने अपने साथी संदीप बर्मन पिता बिहारीलाल बर्मन और सुनील बर्मन के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। संदीप की पत्नी की बहन सरिता बर्मन ग्राम दरौलीकला में रहती थी। इसी वजह से आरोपियों ने वारदात के लिए इस गांव को चुना।
पुलिस के अनुसार, योजना के तहत तीनों आरोपी 2 अक्टूबर को दरौलीकला पहुंचे। संदीप पिता कमलेश बर्मन ने अपने मोबाइल से सरिता बर्मन से संपर्क किया। सरिता को जानकारी थी कि लक्ष्मीबाई मूक-बधिर हैं और घटना के समय घर में अकेली रहती हैं। आरोप है कि सरिता ने इशारे से आरोपियों को लक्ष्मीबाई का घर दिखाया। इसके बाद संदीप पिता कमलेश बर्मन मोटरसाइकिल लेकर कुछ दूरी पर खड़ा हो गया, जबकि उसके दोनों साथी घर में घुस गए।
मंगलसूत्र छीना, विरोध करने पर कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार, घर में घुसे दोनों आरोपियों ने लक्ष्मीबाई को धक्का देकर गिरा दिया और उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद घर में रखी चांदी की चेन भी चोरी कर ली। आरोप है कि महिला कहीं उनकी पहचान उजागर न कर दे, इस आशंका से दोनों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंसा और मारपीट करते हुए गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
जांच में सरिता बर्मन की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया। उसके विरुद्ध आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित बीएनएस की धारा 61(2) भी प्रकरण में जोड़ी गई।
चारों आरोपी गिरफ्तार, सामान और मोटरसाइकिल जब्त
पुलिस ने मामले में चार आरोपियों में संदीप बर्मन पिता कमलेश बर्मन, उम्र 20 वर्ष, निवासी बुद्धा मोड़, ग्राम नन्हवारा कला, थाना कैमोर, जिला कटनी, सुनील बर्मन पिता दादूराम बर्मन, उम्र 28 वर्ष, निवासी साहू मोहल्ला, ग्राम नन्हवारा कला, थाना कैमोर, जिला कटनी, संदीप बर्मन पिता बिहारीलाल बर्मन, उम्र 20 वर्ष, निवासी साहू मोहल्ला, ग्राम नन्हवारा कला, थाना कैमोर, जिला कटनी और सरिता बर्मन पति मुकेश उर्फ गुड्डू बर्मन, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम दरौलीकला, थाना खितौला, जिला जबलपुर को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 21 जेडए 7077, सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट और चांदी की चेन जब्त की गई है।
एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं छह अपराध
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में संदीप बर्मन पिता बिहारीलाल बर्मन आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके विरुद्ध कैमोर और बीजाडांडी थाना क्षेत्रों में नकबजनी, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित छह अपराध पहले से दर्ज हैं।

Tags
jabalpur