दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री वार्ड में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शास्त्री वार्ड निवासी 18 वर्षीय शेख अनस खान, जो एसी (AC) रिपेयरिंग का काम करता है, रविवार सुबह करीब 11:30 बजे अपने घर के पास स्थित खालिक की दुकान से घरेलू सामान लेने गया था। इसी दौरान वहां पहुंचे शरीफ के भतीजे आकिब ने पुरानी रंजिश को लेकर अनस के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी आकिब ने अचानक चाकू से हमला कर दिया, जिससे अनस के पुट्ठे (कमर के निचले हिस्से) में गंभीर चोट आई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
पूछताछ में पीड़ित शेख अनस ने बताया कि कुछ दिन पहले आकिब के भाई का मोहल्ले के कुछ लड़कों से विवाद और मारपीट हुई थी। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपी आकिब ने उस पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित की रिपोर्ट पर हनुमानताल थाना पुलिस ने आरोपी आकिब के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 118(1) और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Tags
jabalpur