दैनिक सांध्य बन्धु (एजेंसी) नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में खिलाड़ी के तौर पर अपना सफर समाप्त कर दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार को उन्हें टीम का मेंटर नियुक्त करने का ऐलान किया। IPL 2027 से धोनी नए रोल में टीम के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते नजर आएंगे।
धोनी 2008 से IPL का हिस्सा रहे और अपने करियर में 278 मैच खेले। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में 5 बार IPL और 2 बार चैंपियंस लीग T20 का खिताब दिलाया। CSK पर 2016 और 2017 में प्रतिबंध के दौरान उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट का प्रतिनिधित्व किया था।
वीडियो कॉल पर खुद मांगा संन्यास
CSK की मालिक रूपा गुरुनाथ ने बताया कि कुछ महीने पहले धोनी ने अगले सीजन में खेलने को लेकर अनिश्चितता जताई थी। शनिवार को IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिलीज करने के संबंध में वीडियो कॉल पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान धोनी ने चुपचाप कहा कि रिलीज होने वाले खिलाड़ियों की सूची में उनका नाम भी जोड़ दिया जाए। उनके इस फैसले से फ्रेंचाइजी के सदस्य भी भावुक हो गए।
श्रीनिवासन बोले- धोनी के बिना CSK की कल्पना नहीं
CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन ने कहा कि धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स की कल्पना नहीं की जा सकती। करीब दो दशक से उनका साथ रहा है। उन्होंने याद किया कि 2008 में धोनी को टीम में शामिल करने का फैसला उनका सबसे अच्छा निर्णय साबित हुआ। धोनी हमेशा CSK की पहचान रहेंगे और यह टीम उनका घर रहेगी।
2026 में चोट के कारण नहीं खेले एक भी मैच
धोनी IPL 2026 में चोट के कारण एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे। उन्होंने अपना आखिरी IPL मैच 20 मई 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। अब खिलाड़ी के रूप में उनका सफर खत्म होने के बाद CSK मेंटर के तौर पर उनकी नई पारी शुरू होगी।
धोनी के संन्यास की खबर सामने आते ही क्रिकेट प्रशंसकों के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई। गूगल ट्रेंड्स में भी उनका नाम तेजी से लोकप्रिय हुआ। मैदान पर अपनी कप्तानी, शांत स्वभाव और शानदार फिनिशिंग के लिए पहचान बनाने वाले धोनी अब चेन्नई की नई पीढ़ी को तैयार करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Tags
national